• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी में आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ दो बदमाश गिरफ्तार।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

पानीटंकी चौकी की पुलिस ने दो बदमाशों को आग्नेयास्त्र व जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम गौतम विश्वास (30) और पंकज तालुकदार (24) है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, बीती रात को पानीटंकी चौकी की पुलिस को पेट्रोलिंग के दौरान 10 नंबर वार्ड के सूर्यसेन पार्क के पीछे दो युवकों को देखा। जब दोनों युवकों से पूछताछ किया तो पुलिस को शक हो गया। दोनों की तलाशी ली गई तो एक आग्नेयास्त्र और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। इसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस को संदेह है कि दोनों किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने वाले थे। पुलिस ने दोनों बदमाशों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *