• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नदी से अवैध रूप से खनन के आरोप में दो लोग गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: नदी से अवैध रूप से खनन के आरोप में नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस ने पानीघाटा मोड़ पर डंपर के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम मोहम्मद शराफत हुसैन और किरण प्रधान हैं। गिरफ्तार शराफत बिहार के पूर्णिया और किरण मिरिक के रहने वाले हैं। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, नदी से अवैध रूप से बालू निकालकर तस्करी के लिए बिहार ले जाया जा रहा था। जिसके बाद गुप्त सुचना पर नाका चेकिंग के दौरान दोनों डंपर को जब्त कर लिया गया। वहीं, दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार लोगों को आज सिलीगुड़ी महकमा अदालत पेश किया गया है। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *