• Sat. Mar 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मेडिकल चौकी की ओर से उत्सर्ग 44वां मेगा रक्तदान शिविर आयोजित।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

मेडिकल चौकी की ओर से “उत्सर्ग 44वां” मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेडिकल चौकी के तत्वावधान में व सिलीगुड़ी तराई लायंस ब्लड बैंक के सहयोग से एक रक्तदान शिविर एवं एक स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में थाने के पुलिस कर्मी के साथ आम लोगों ने भी रक्तदान किया। संग्रहित रक्त को सिलीगुड़ी तराई लायंस ब्लड बैंक को भेजा जाएगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों के बीच गर्म कपड़े और स्कूली बच्चो को पठन पाठन सामग्री भी प्रदान की गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में सिलीगुड़ी मेट्रोपॉलिटन पुलिस के एडीसीपी शुवेंद्र कुमार, मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक संजय मल्लिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *