सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।
नगर निगम के एक नंबर वार्ड में वार्ड उत्सव ‘नवोदय’ की शुभारंभ हो गई है। वार्ड उत्सव के पहले दिन डिप्टी मेयर रंजन सरकार, चेयरमैन प्रतुल चक्रवर्ती और वार्ड पार्षद पार्षद संजय पाठक के नेतृत्व में एक रंगारंग शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा सिलीगुड़ी जंक्शन से शुरू हो हुई, जो पूरे वार्ड की परिक्रमा की। वार्ड पार्षद संजय पाठक ने कहा कि आज से वार्ड में वार्ड उत्सव ‘नवोदय’ की शुभारंभ हुई है। जो 27 जनवरी तक चलेगी। वार्ड उत्सव के माध्यम से हिंदू-मुस्लिम, सिख ईसाई आपस में सब है भाई भाई का संदेश दिया गया।
