सारस न्यूज़, नक्सलबाड़ी।
नक्सलबाड़ी: सोमवार को को 8वीं सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी ) द्वारा सीमावर्ती क्षेत्र मे रहने वाले विद्यार्थियों के लिए नागरिक कल्याण कार्यक्रम वर्ष 2025-26 के अंतर्गत सीमा चौकी सीमावर्ती क्षेत्र टिंगलींग कार्यक्षेत्र के ग्रीन लान हायर सेकेंडरी स्कुल सोरैनी के 200 छात्राए के लिए सेनेटरी पैड और डिस्पोजल मशीन वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सेनेटरी डिस्पोजल मशीन के साथ 650 नग सेनेटरी पैड ग्रीन लॉन हायर सेकेंडरी स्कुल सोरैनी को वितरण किया गया। लड़कियों के अच्छे स्वास्थ को ध्यान में रखते हुए ये कल्याणकारी कदम सशस्त्र सीमा बल द्वारा उठाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ग्रीन लान हायर सेकेंडरी के प्राचार्या इंद्र शेखर प्रधान, ग्रीन लॉन हायर सेकेंडरी स्कुल सोरैनी स्कुल के बिच में बच्चियों के उपयोग हेतु ये उपयोगी मशीन 8वी बटालियन सशस्त्र सीमा बल, के मितुल कुमार,कमान्डेंट, 8वीं वाहिनी के द्वारा दिया गया। कमान्डेंट मितुल कुमार ने बताया सीमावर्ती इलाके में सशस्त्र सीमा बल नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत कई तरह के जन कल्याणकारी कार्यक्रम चलाते आ रही है। इस अवसर पर 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल खपरैल के अधिकारी श्री सोम नाथ,द्वितीय कमान अधिकारी ओम प्रकाश सिंह,उप-कमान्डेंट(प्रचार), टिंगलिंग समवाय प्रभारी निरीक्षक मानिक चन्द सरकार अन्य बलकर्मी, ,स्कुल के सभी कर्मी व छात्र छात्राये मुख्य रूप से उपस्तिथ थे।
