• Mon. Mar 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मानसिक रूप से अक्षम नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

मानसिक रूप से अक्षम एक नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के आरोप में सौतेला पिता को गिरफ्तार किया गया है। यह घटना नक्सलबाड़ी की है। आरोप है कि जब मां काम पर जाती थी तो सौतेले पिता नाबालिग के साथ दुष्कर्म किया करता था। घटना की जानकारी होने पर नाबालिग की नानी ने नक्सलबाड़ी थाने में शिकायत दर्ज करायी। इसके बाद पुलिस ने जांच की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को कल सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। मालूम हो कि नाबालिग के पिता की मौत के बाद उसकी मां ने एक शख्स से शादी कर ली थी। आरोप है कि शख्स पिछले एक महीने से नाबालिग का रेप कर रहा था। नक्सलबाड़ी थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *