• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

रेप के बाद हत्या का संदेह, मामले की गहन छानबीन कर रही पुलिस।

सारस न्यूज़, चंदन मंडल, सिलीगुड़ी: कोलकाता में महिला डॉक्‍टर से दुष्‍कर्म और हत्‍या के मामले के बाद अब खोरीबाड़ी में भी एक ऐसा ही मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के देबीगंज स्थित आरीभिट्ठा इलाके से एक केला बागान में से एक अज्ञात महिला का सरा गला शव को बरामद किया गया था। इसके बाद पुलिस ने इसकी जांच पड़ताल शुरू की। पांच दिनों बाद पुलिस को पता चला कि महिला नेपाल की रहने वाली है। उसका नाम बबीता राजवंशी (33) है। वह एक सब्जी व्यापारी थी। मृतका के परिजनों ने बताया कि वह भारत से नेपाल में ले जाकर सब्जियां बिक्री करती थी। वह 15 सितंबर को सब्जी खरीदने के लिए नेपाल से भारत आई थी। तब से वह वापस नहीं लौटी। इसके बाद 18 सितंबर को आरीभिट्ठा इलाके के केला बागान से उसका सरा गला शव बरामद हुआ।

पांच दिनों से मुर्दाघर में पड़े थे महिला का शव

पांच दिनों से मुर्दाघर में लावारिश की तरह महिला का शव पड़े थे। पांच दिन पहले खोरीबाड़ी थाना पुलिस ने केला बागान से एक महिला का शव बरामद किया था। शव की स्थिति को देखकर पुलिस को भी दुष्कर्म के बाद हत्या का संदेह है। लेकिन पुलिस ने अस्वाभाविक मौत का मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू की। वहीं शव बरामद होने के बाद ही उसे पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कालेज व अस्पताल भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद अज्ञात महिला का शव मुर्दाघर में रखा गया। शिनाख्त के लिए पुलिस ने शव की तस्वीर समेत विस्तृत जानकारी आस-पड़ोस के पुलिस थाना समेत विभिन्न जिला पुलिस के साथ भी साझा किया है। बीते सोमवार को शव की शिनाख्त होने के बाद परिवार वाले शव को लेकर नेपाल लेकर रवाना हो गए और उनका अंतिम संस्कार किया।

तीनों लोगों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज, जांच में जुटी पुलिस

परिजनों ने कहा बबीता राजवंशी की हत्या कर दी गयी है। उन्होंने पुलिस से दोषियों की पहचान कर कड़ी सजा देने की मांग की है। इस संदर्भ में मृतका बबीता राजवंशी की सास झांझनी राजबंशी ने खोरीबाड़ी थाना में तीन लोगों के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई और पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। झांझनी राजबंशी ने कहा मेरी बहू के साथ भारत में तीन लोग बालिक चंद बोनिक, प्रतिमा बोनिक और दविराम बर्मन से पैसा का लेन देन था। इसलिए परिवार वालों को शक है कि इनलोगों ने ही उसकी बहू की हत्या कर दी है। इसलिए मृतका के सास ने उक्त तीनों के खिलाफ थाना में मामला दर्ज कराया है। बालिक चंद बोनिक और प्रतिमा बोनिक खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र का बैरागीजोत का रहने वाला बताया गया है और दविराम बर्मन खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के खूनियापुकूर का रहने वाला बताया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *