सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक पार्टियों में दल- बदल जारी है। इस क्रम में बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के एससी – ओबीसी के जिला अध्यक्ष नीरेन राय के नेतृत्व में 10 परिवारों ने अन्य पार्टियों को छोड़कर तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया। इस मौके पर खोरीबाड़ी अंचल अध्यक्ष ज्योतिमय सिंह, खोरीबाड़ी एससी – ओबीसी के अध्यक कृष्णा राय समेत अन्य मौजूद थे। इस संबंध में नीरेन राय ने बताया कि खोरीबाड़ी अंचल तृणमूल कांग्रेस की ओर से खोरीबाड़ी पार्टी कार्यालय में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यक्रम के तहत 10 परिवारों को तृणमूल कांग्रेस में शामिल किया गया। शामिल होने वाले सभी सदस्यों को पार्टी का ध्वज पकड़ा कर उनका स्वागत किया गया । इस दौरान तृणमूल में शामिल होने वाले लोगों ने कहा कि राज्य सरकार के द्वारा सहायता कार्य करते देखकर व समाज के लिए किए जा रहे सराहनीय कार्यों से प्रेरित होकर तृणमूल कांग्रेस में शामिल हुए हैं। नीरेन राय ने कहा की राज्य का विकास तभी संभव है, जब वहां स्थिर सरकार हो और वह उद्योगों को विकसित करने के लिए अग्रसर हो और वह तृणमूल कांग्रेस की सरकार (मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ) है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इन 15 वर्षों में अपनी सरकार के दौरान राज्य के विकास के लिए काफी महत्वपूर्ण कदम उठाये हैं। देश के विकासशील राज्यों में बंगाल का स्थान सबसे आगे है और यह काफी तेजी से विकसित हो रहा है। आगे उन्होंने भाजपा पर हमला बोला और दावा किया कि तृणमूल कांग्रेस बहुत बड़े बहुमत के साथ सत्ता में वापस आएगी।
