दो दिनों से लापता व्यक्ति का फांसीदेवा थान क्षेत्र के बड़ापथु जोत से शव बरामद किया गया। मृतक की पहचान अरुण मंडल के रूप में की गई है। मिली जानकारी के अनुसार अरुण मंडल गुरुवार को घर से निकलने के बाद लापता हो गया था। परिजनों ने उसे विभिन्न जगहों पर खोजा, लेकिन उसका कोई आता पता नहीं चला। इसके बाद फांसीदेवा थाने में गुमशुदगी की एक लिखित शिकायत दर्ज कराई गई।
परिवार के सदस्यों ने आज घर के पास एक सुनसान जगह में उक्त व्यक्ति का फंदे से लटकता शव को देखा। इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही फांसीदेवा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply