• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बांस से लदा कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलटी।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

जर्जर सड़क की वजह से बांस से लदा एक कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गया। यह घटना खोरीबाड़ी के बतासी बलाईझोरा इलाके के राष्ट्रीय राजमार्ग-327 पर हुई। जानकारी के अनुसार, कंटेनर गुवाहाटी से उत्तर प्रदेश जा रहा था। जब यह खोरीबाड़ी के बलाईझोरा इलाके में पहुंचा, तो खराब सड़क के कारण अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक घायल हो गया।

घटना की जानकारी मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को बरामद कर उसे प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति बहुत खराब है, जिसके कारण यहां लगातार दुर्घटनाएं हो रही हैं। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *