• Mon. Apr 13th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

तृणमूल कांग्रेस के खोरीबाड़ी ब्लाक अध्यक्ष से नाराज चल रहे कई कार्यकर्ता।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

ठीक से सर्वे किए बिना ही ब्लाक अध्यक्ष बनाने का आरोप –

कार्यकर्ता से तालमेल नहीं होने के कारण तृणमूल का होगा नुकसान, विपक्षियों का होगा फायदा

नक्सलबाड़ी: तृणमूल कांग्रेस के खोरीबाड़ी ब्लाक अध्यक्ष से खोरीबाड़ी ब्लाक के कई कार्यकर्ता और ब्लाक के कई पूर्व अल्पसंख्यक अध्यक्ष नाराज चल रहे हैं। पार्टी सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस के खोरीबाड़ी ब्लाक अध्यक्ष का अपने ही कार्यकर्ता से तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि खोरीबाड़ी ब्लाक अध्यक्ष अपने फायदे के लिए पार्टी करते हैं। जिसके कारण कई तृणमूल कार्यकर्ता नाराज चल रहे हैं। एक तृणमूल पार्टी कार्यकर्ता ने नाम नहीं छापने के शर्त पर बताया कि ब्लाक अध्यक्ष को पार्टी से संबंधित कार्यकर्ता से किस तरह से बात करना चाहिए, वह भी ढंग नहीं है। पता नहीं पार्टी ने उन्हें तृणमूल कांग्रेस के खोरीबाड़ी ब्लाक अध्यक्ष किस आधार पर बना दिया है। आरोप है कि पार्टी बिना ठीक से सर्वे किए बिना ही ब्लाक अध्यक्ष का पद उसे दे दिया है। उसका पार्टी के लिए काम करने का तरीका भी सही नहीं है। जिसके कारण इस विधानसभा चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को काफी नुकसान होगा। जबकि इससे विपक्षियों को काफी फायदा मिल सकता है। पार्टी सूत्रों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष का पार्टी कार्यकर्ताओं से तालेमल नहीं बैठ पाने के कारण इस विधानसभा चुनाव विपक्षियों को काफी फायदा मिल सकता है। उसके कारण गुस्साए कार्यकर्ता विपक्षियों के पक्ष में भी मतदान कर सकते हैं। इसको लेकर राजनीतिक गलियारों में खलबली मची हुई है।

क्या कहते हैं भाजपा नेता

इस संबंध में भाजपा के खोरीबाड़ी- बुढ़ागंज मंडल अध्यक्ष तरुण सिंह ने कहा कि तृणमूल का काम ही है दुर्नीति है। तृणमूल कांग्रेस के ब्लाक अध्यक्ष भी घोटाला, दुर्नीति किया है। उसके दुर्नीति के कारण ही उन्हीं के कार्यकर्ता से तालमेल नहीं बैठ रहा है और उन्हें पसंद नहीं कर रहे हैं।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *