सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नदी से अवैध रूप से बालू लदे ट्रैक्टर के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपित का नाम कृष्णा सिंह है। वह बिहार का रहने वाला बताया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार अवैध रूप से नदी से बालू लादकर खोरीबाड़ी की ओर जा रहे थे। उसी दौरान खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के भालूगाड़ा स्थित स्वर्णमती नदी पुल पर बालू लदे ट्रैक्टर को रोककर वैध दस्तावेज दिखाने को कहा। लेकिन उसके पास कोई वैध दस्तावेज नहीं था। जिसके कारण पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त करते हुए चालक को भी गिरफ्तार कर लिया। शनिवार आरोपित को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया।