• Wed. Dec 31st, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी: भक्तिनगर थाना की सफेद पोशाक की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाकर प्रतिबंधित कफ सिरप के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही एक वाहन भी जब्त किया गया है। आरोपियों के नाम रोशन शंकर और राहुल सिंह हैं। रोशन शंकर सिक्किम के रंबी बजार इलाके का निवासी है। वहीं, राहुल सिंह कमला नगर सालुगाड़ा का रहने वाला बताया गया है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मंगलवार रात को गुप्त सूचना के आधार पर 42 नंबर वार्ड के चयनपाड़ा इलाके में पुलिस ने अभियान चलाकर दोनों युवकों को रोककर उनकी तलाशी ली। इस दौरान उनके पास से एक बैग बरामद हुआ। जिसमें 60 पीस प्रतिबंधित कफ सिरप था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया। आज दोनों आरोपियों को जलपाईगुड़ी जिला अदालत में पेश किया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *