विधाननगर पुलिस ने ग्रीन ट्रिब्यूनल के प्रतिबंध का उल्लंघन कर नदी से अवैध रूप से बालू-पत्थर निकालने के आरोप में दो बालू लदे ट्रैक्टरों को जब्त किया है। इस घटना में दो लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने फांसीदेवा के विधाननगर में महानंदा नदी से अवैध रूप से बालू निकालते हुए दो ट्रैक्टरों को पकड़ा।
मिली जानकारी के अनुसार, ट्रैक्टर चालकों के पास कोई वैध कागजात नहीं थे। आरोपियों के नाम सरवन महतो और दिनेश पाहन हैं। सरवन बिहार के गलगलिया का रहने वाला है, जबकि दिनेश विधाननगर का निवासी है।
दोनों आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया है। इस बीच, विधाननगर पुलिस ने पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है और इस अवैध गतिविधि में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन पर अंकुश लगाने की उम्मीद है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply