• Mon. Feb 23rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भगिना की हत्या के आरोप में मामा गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

मामा के खिलाफ अपने ही भगिना की हत्या करने का गंभीर आरोप सामने आया है। यह घटना फांसीदेवा की है, जहां पुलिस ने आरोपी मामा को गिरफ्तार किया है। मृतक का नाम सेब मुंडा बताया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात को फांसीदेवा के मानगछ इलाके में सरेन मुंडा और उनकी पत्नी के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान सेब मुंडा अपने मामा-मामी के बीच विवाद सुलझाने के लिए पहुंचा, लेकिन वहां उसे गंभीर चोटें आईं।

घायल सेब मुंडा को फांसीदेवा ग्रामीण अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलने पर फांसीदेवा थाने की पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और आरोपी मामा सरेन मुंडा को गिरफ्तार कर लिया।

आज मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए उत्तरबंग मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया गया है। आरोपी को आज सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *