सिलीगुड़ी में पहली बार विलेन का लाइव कंसर्ट, युवाओं में जबरदस्त उत्साह
सिलीगुड़ी के संगीत प्रेमियों के लिए 21 जून 2025 की रात एक खास बनने वाली है। देश के युवाओं के बीच अपनी अलहदा आवाज और गहरे अर्थों वाले गीतों से लोकप्रिय हुए गायक और गीतकार विलेन पहली बार सिलीगुड़ी में लाइव परफॉर्म करेंगे। यह कार्यक्रम उनके इंडिया टूर 2025 का हिस्सा है और इसे लेकर शहर के युवाओं में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है।
🎤 कौन हैं विलेन?
विलेन (असली नाम विनीत कुमार) दिल्ली से ताल्लुक रखते हैं और अपनी खास गायकी और दर्दभरे बोलों से उन्होंने सोशल मीडिया और म्यूजिक प्लेटफॉर्म्स पर पहचान बनाई। विलेन साल 2018 में अपने पहले गाने “एक रात” से रातोंरात चर्चा में आए। इस गाने के बोल, म्यूजिक और सादगी ने युवाओं के दिलों में जगह बना ली। इसके बाद “रावण”, “चिड़िया”, “सावन”, जैसे कई गाने वायरल हुए और यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज हासिल किए।
उनकी पहचान उनके गानों के डार्क थीम और इमोशनल बोलों से होती है, जो प्यार, टूटन और जीवन की सच्चाई को बयां करते हैं। विलेन की पर्सनैलिटी भी उनके गानों की तरह रहस्यमयी और सादगी भरी है।
📌 कार्यक्रम का विवरण
👉 तारीख: 21 जून 2025 (शनिवार) 👉 समय: रात 8:30 बजे से 👉 स्थान: रू़ट्स, वेगा सर्कल मॉल, सेवोक रोड, निम्बू बस्ती, सिलीगुड़ी
इस कार्यक्रम में विलेन अपने मशहूर गीतों “एक रात”, “रावण”, “सावन”, “चिड़िया”, और नए गाने “चुराके” (कनिका कपूर के साथ) की प्रस्तुति देंगे।
🎟️ टिकट की जानकारी
👉 सामान्य प्रवेश टिकट: ₹999 से शुरू 👉 VIP मीट एंड ग्रीट पास: ₹2,999
आयोजकों के मुताबिक टिकट सीमित हैं और बुकिंग तेज़ी से जारी है। फैंस के लिए यह सुनहरा मौका है विलेन को करीब से सुनने और मिलने का।
सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

Leave a Reply