खोरीबाड़ी थाना की पुलिस ने मादक पदार्थ के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। आरोपितों की पहचान रुशन देवी गिरी (44) और हरा कुमार बराई (45) के रूप में हुई है। रुशन देवी गिरी पानीटंकी स्थित गौरसिंह जोत की निवासी है, जबकि हरा कुमार बराई इस्लामपुर के ठाकुर नगर का रहने वाला बताया गया है।
गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी
पुलिस सूत्रों के अनुसार, शुक्रवार को खोरीबाड़ी थाने की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर भारत-नेपाल सीमा और खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के पानीटंकी स्थित शीतला मंदिर इलाके के एक मकान में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने 126 ग्राम ब्राउन शुगर और 46,300 रुपये नकद बरामद किए।
लंबे समय से कर रहे थे नशे का कारोबार
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार दंपति लंबे समय से मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त था। जांच में यह भी सामने आया कि हरा कुमार बराई ने पांच साल पहले रुशन देवी गिरी से विवाह किया था। इसके बाद से ही दोनों पानीटंकी इलाके में रहकर इस अवैध धंधे को अंजाम दे रहे थे।
पुलिस ने दंपति के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। दोनों को शनिवार को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया जाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply