सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी के मजदूर की डंपर के टक्कर से मौत हो गई।मृतक का नाम राहुल दास (22) है।वह अलीपुरद्वार जिले का रहने वाला था। प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बंगाल – बिहार और खोरीबाड़ी थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 327 स्थित सड़क की मरम्मत का कार्य कर रहे थे।

उसी समय एक डंपर ने अनियंत्रित होकर उसे टक्कर मार दी । जिसके चलते राहुल जमीन पर गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही खोरीबाड़ी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और उसे बरामद कर खोरीबाड़ी अस्पताल ले गई, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जाता है कि मृतक नेशनल हाईवे कंस्ट्रक्शन कंपनी एक कर्मी थे। वहीं, पुलिस डंपर की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस पूरी घटना की जांच कर रही है।
