• Fri. Sep 12th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चीन में तबाही मचाने वाले ओमिक्रॉन के सब-वेरिएंट बीएफ.7 के 3 मामले भारत में मिले।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के लिए जिम्मेदार ओमिक्रॉन के उपस्वरूप बीएफ.7 के तीन मामले भारत में भी सामने आये हैं। आधिकारिक सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि गुजरात जैव प्रौद्योगिकी अनुसंधान केंद्र ने भारत में बीएफ.7 के पहले मामले का पता लगाया था। उन्होंने कहा कि अब तक गुजरात से दो मामले सामने आए हैं। जबकि ओडिशा से एक मामला सामने आया है।

गुजरात में जो दो मामले आए हैं। उनमें से वडोदरा के सुभानपुरा इलाके में कोरोना मरीज का एक नया वेरिएंट पॉजिटिव आया है। अमेरिका की एक 61 वर्षीय महिला लता सुथार पॉजिटिव पाई गईं हैं। महिला ओमिक्रॉन के सब-वर्जन बीएफ.7 से संक्रमित है। फिलहाल अस्पताल में मरीज का इलाज चल रहा है। हालांकि, यह मामला अभी का नहीं है। नगर निगम के मुताबिक़, ‘महिला सितंबर महीने की 11 तारीख़ को अमेरिका से यहां आई थी। उन्होंने फ़ाइजर के तीन डोज लिये हुए थे।

कोरोना के लक्षण मिलने के बाद उनका सैम्पल लिया गया था। वो स्वस्थ थीं और उनका कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग भी किया गया था। उस सैंपल का रिज़ल्ट आज आया है। महिला स्वस्थ है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कोविड समीक्षा बैठक में विशेषज्ञों ने कहा कि हालांकि अभी तक कोविड मामलों की संख्या में समग्र वृद्धि नहीं हुई है। लेकिन मौजूदा और उभरते स्वरूपों पर नज़र रखने के लिए निरंतर निगरानी की आवश्यकता है।

यहां आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, चीन के विभिन्न शहर वर्तमान में कोविड के अत्यधिक संक्रामक स्वरूप ओमिक्रॉन, ज्यादातर बीएफ.7, की चपेट में हैं, जो बीजिंग में फैलने वाला मुख्य स्वरूप है. इसी के कारण चीन में कोविड संक्रमण के मामलों में व्यापक उछाल आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *