• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

टि्वटर ने वेरीफिकेशन अकाउंट से ब्लू टिक हटाया, विराट कोहली, सीएम योगी, अमिताभ बच्चन और सलमान खान का अकाउंट भी है शामिल।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

टि्वटर ने 20 तारीख की रात 12 बजे से अपने प्लेटफॉर्म पर वेरिफाइड अकाउंट्स से ब्लू टिक हटा दिए हैं। कंपनी ने उन अकाउंट्स से ब्लू टिक हटाए हैं, जिन्होंने ट्विटर ब्लू प्लान के लिए भुगतान नहीं किया था। इसमें यूपी के CM योगी आदित्यनाथ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली, अभिनेता अमिताभ बच्चन, सलमान खान, शाहरुख खान और अक्षय कुमार जैसे कई बड़े नाम शामिल हैं। कंपनी के मालिक एलन मस्क ने 12 अप्रैल को ही इस बारे में घोषणा किया था। उन्होंने कहा था, ‘लीगेसी ब्लू चेकमार्क हटाए जाने की आखिरी तारीख 4/20 है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *