पाकिस्तान के विदेश मंत्री ख्वाजा आसिफ ने अफगानिस्तान को लेकर एक तीखा बयान देते हुए कहा है कि काबुल ने हमेशा भारत का पक्ष लिया है और पाकिस्तान के साथ दुश्मन जैसा बर्ताव किया है।
उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के साथ हमेशा अच्छे रिश्ते बनाए रखने की कोशिश की, लेकिन बदले में उसे सिर्फ अविश्वास और विरोध ही मिला।
ख्वाजा आसिफ ने कहा: “अफगानिस्तान का रुझान शुरू से भारत की ओर रहा है। हमने दोस्ती का हाथ बढ़ाया, लेकिन उन्होंने हमेशा हमें शक और दुश्मनी की नजर से देखा।”
तनावपूर्ण रिश्तों की पृष्ठभूमि
पाक-अफगान रिश्ते पिछले कई वर्षों से तनावपूर्ण रहे हैं। सीमा विवाद, तालिबान की भूमिका और भारत के अफगानिस्तान में बढ़ते प्रभाव को लेकर इस रिश्ते में खटास बनी रही है। भारत द्वारा अफगानिस्तान में इंफ्रास्ट्रक्चर, शिक्षा और चिकित्सा क्षेत्र में किए गए निवेश को पाकिस्तान संदेह की नजर से देखता रहा है।
राजनीतिक मायने
विशेषज्ञों का मानना है कि यह बयान अफगानिस्तान की तालिबान सरकार और भारत के साथ बने समीकरणों को चुनौती देने की कोशिश है। साथ ही यह पाकिस्तान की सुरक्षा नीति और कूटनीतिक रणनीति को भी परिभाषित करता है।
सारस न्यूज, वेब डेस्क।

Leave a Reply