• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

भारत में प्रवेश के दौरान एक बांग्लादेशी युवक गिरफ्तार

चन्दन मंडल, सारस न्यूज़, बंगाल।

खोरीबाड़ी :- फांसीदेवा पुलिस ने अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के आरोप में एक बंगलादेशी युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बांग्लादेशी युवक का नाम सुरेश राय (30 वर्ष) है। वह बांग्लादेश के ठाकुरगांव का निवासी है। इस संबंध में दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण डीएसपी अचिंत्य दास गुप्ता ने बताया कि फ़ांसीदेवा प्रखंड अंतर्गत बांग्लादेश सीमा के कालूजोत इलाके में फ़ांसीदेवा पुलिस द्वारा गश्त की जा रही थी। इस दौरान उक्त युवक कालूजोत इलाके में घूम रहा था। पुलिस को संदेह होने पर उनसे पूछताछ की गयी और संतोषजनक जवाब न मिल पाने पर उक्त युवक को पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया ।आरोपी के पास से बांग्लादेश के 310 टका भी बरामद किया है। पुलिस की पूछताछ में उक्त युवक ने पुलिस के समक्ष यह स्वीकार किया है कि वह बंगलादेशी नागरिक है। वह अवैध तरीके से भारत में प्रवेश किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *