• Sun. Sep 14th, 2025

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विज्ञान – पर्सेवरेंस रोवर (Perseverance rover) द्वारा मंगल ग्रह पर जीवन के पहले लक्षण खोजे जाने की संभावना।

सारस न्यूज़ टीम, वेब डेस्क, सारस न्यूज़।

एक क्रेटर की खोज करने के एक साल बाद, जिसके बारे में माना जाता है कि यह अपने प्राचीन अतीत में एक झील और ज्वालामुखी विस्फोटों का घर रहा है, पर्सेवरेंस रोवर हो सकता है की एक बड़ी उपलब्धि हासिल किया हो। नासा ने एक ब्रीफिंग में कहा है कि एसयूवी के आकार के रोवर ने क्रेटर से सबसे अधिक कार्बनिक-समृद्ध सामग्री उठाई है।

इसका सीधा सा मतलब है कि भविष्य में कुछ अनोखी खोजों के छिपे होने की संभावना हो सकती है जब ये नमूने इस दशक के अंतिम वर्षों में या अगले के शुरुआती वर्षों में पृथ्वी पर आएंगे। रोवर ने प्राचीन नदी डेल्टा से चार नमूने एकत्र किए हैं, जिन्हें प्राचीन माइक्रोबियल जीवन के संकेत खोजने के लिए बढ़िया माना जाता है।

पर्सेवरेंस रोवर (Perseverance rover) क्या पाया है?
यह ज्ञात है कि कार्बनिक अणुओं में मुख्य रूप से कार्बन से बने यौगिकों की एक विस्तृत विविधता होती है और इसमें आमतौर पर हाइड्रोजन और ऑक्सीजन परमाणु शामिल होते हैं। इन अणुओं में नाइट्रोजन, फास्फोरस और सल्फर भी होते हैं, और इन विशिष्ट अणुओं की उपस्थिति को एक संभावित बायोसिग्नेचर एक पदार्थ या संरचना माना जाता है जो पिछले जीवन का प्रमाण हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *