लोक आस्था के महापर्व छठ के चार दिवसीय के दूसरे दिन शनिवार को खरना पूजा की गई। व्रतियों ने श्रद्धा के साथ खरना का प्रसाद बनाया। खरना की पूजा संध्या की समय की गई। पूजा के लिए सुबह से ही छठ व्रती व परिवार के सदस्य तैयारियों में लग गए थे। खरना का प्रसाद मिट्टी के बने चूल्हे पर बनाया गया। पूजा में खीर, रोटी, गुड़ का रसियाव बनाया गया था। फल के साथ पूजा की गई। पूजा के उपरांत व्रतियों ने प्रसाद ग्रहण किया। तब परिवार के सदस्यों ने प्रसाद लिया। खरना के दिन छठ व्रती पूरे दिन उपवास पर रहीं। रविवार को छठ व्रती सायंकालीन अर्घ्य देंगे। पहले अर्घ्य देने की सभी आवश्यक तैयारियां करने में व्रती जुटे रहे। पूजा को लेकर उत्साह जोरों पर रहा। सिलीगुड़ी शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों में छठ पर्व मनाने की तैयारियां करने में लोग जुटे हुए थे। शनिवार को पूजन सामाग्री की खरीदारी की गई। सभी प्रकार के पूजन सामाग्री के साथ कई प्रकार के फलों की बिक्री हो रही थी। ईख, केला सहित तमाम पूजा सामाग्री की बिक्री हो रही थी।
खोरीबाड़ी में छठ घाट की तैयारी पूरी:
खोरीबाड़ी के विभिन्न छठ घाटों सहित मेची नदी छठ घाट की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सभी जगहों पर घाटों को सुंदर तरीके से सजाया गया है। कई जगहों पर पंडाल लगाए गए है। लाइट की बेहतरीन इंतजाम किए गए है। घाटों तक जाने वाली सड़कों पर लाइट लगाए गए है। रविवार को हर ओर छठ की छटा देखने वाली होगी। छठ घाटों को सुंदर बनाने में हर तबके के लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी भूमिका निभाई। घाटों की सफाई कई दिनों से स्थानीय स्तर पर की जा रही थी। घाटों पर आने वाले व्रतियों को किसी प्रकार की परेशानियां नहीं हो इसका विशेष ध्यान रखा गया है।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply