Saaras News – सारस न्यूज़ – चुन – चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

चुनाव प्रचार के अंतिम दिन तृणमूल प्रत्याशी काजल घोष के समर्थन में कार्यकर्ताओं ने किया चुनाव-प्रचार।

चंदन मंडल, सारस न्यूज़, खोरीबाड़ी।

खोरीबाड़ी : 26 जून को होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव प्रचार के अंतिम दिन पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा चुनाव प्रचार जोर शोर से किया गया। शुक्रवार को तृणमूल कांग्रेस पार्टी से महकमा परिषद के प्रत्याशी काजल घोष के समर्थन में पानीटंकी से शुरू कर विभिन्न स्थानों में भ्रमण किया। बाइक रैली में प्रत्याशी काजल घोष के साथ अन्य कार्यकर्ता शामिल हुए। बाइक रैली के माध्यम से प्रत्याशी काजल घोष के पक्ष में प्रचार करते हुए मत देने का आग्रह किया गया। इस दौरान प्रत्याशी काजल घोष ने बताया कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है। क्षेत्रों में लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने बताया ममता बनर्जी के नेतृत्व में सरकार ने लगातार जनहित में कार्य किया है। राज्य सरकार के द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न योजनाओं का लाभ जनता को मिल रही है। साथ ही पार्टी के सभी कार्यकर्ता हरसंभव जनता के साथ है। मद्देनजर तृणमूल को भरपूर जन समर्थन मिल रहा है। लोगों ने तृणमूल को जीत दिलाने का मन बना लिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में तृणमूल कांग्रेस का ही जीत होगा।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *