सारस न्यूज, नक्सलबाड़ी।
नक्सलबाड़ी बिरसा मुंडा हिंदी महाविद्यालय में बिरसा मुंडा की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दिन उत्तर बंगाल विश्वविद्यालय के कुलपति ओमप्रकाश मिश्रा, सिलीगुड़ी महकमा परिषद के सभाधिपति अरुण घोष, बागडोगरा कॉलेज की प्राचार्या मीनाक्षी चक्रवर्ती सहित अन्य लोगों ने वीर बिरसा मुंडा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के कुलपति ओमप्रकाश मिश्रा ने कहा कि बिरसा मुंडा के जन्मदिन पर बिरसा मुंडा कॉलेज आकर उन्हें काफी खुशी हो रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने बिरसा मुंडा के जयंती पर अवकाश की घोषणा की है। बिरसा मुंडा के बलिदान को लोग कैसे भूल सकते है ।