• Fri. Apr 3rd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सिलीगुड़ी के इंडस्ट्रियल पार्क में लगी भीषण आग, कई गोदाम जलकर खाक।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी शहर के 41 नंबर वार्ड के इंडस्ट्रियल पार्क में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया गया है कि यह घटना आज सुबह करीब साढ़े पांच बजे घटी है। सबसे पहले आग इंडस्ट्रियल पार्क में नायलॉन धागा बनाने वाली फैक्ट्री में लगी। देखते – देखते आग ने आसपास के दो अन्य गोदामों को अपने चपेट में ले लिया। सूचना मिलने के बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकलकर्मियों की कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *