सिलीगुड़ी नगर निगम के पर्यावरण विभाग की छापेमारी करते हुए 8 तोते बरामद किये हैं। गुप्त सूचना के आधार पर नगर निगम के पर्यावरण विभाग ने शहर के 5 नंबर वार्ड अंतर्गत संतोषीनगर स्थित एक आटा मिल पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान आठ तोते बरामद किए गए। बताया गया है कि उस इलाके में लंबे समय से आटा मिल की आड़ में अवैध रूप से तोता बेचने का धंधा फल – फूल रहा था। आज आटा मिल पर अभियान चलाकर उक्त तोतों को बरामद किया गया है। नगर निगम के पर्यावरण विभाग के अधिकारियों ने कहा कि तोतो को वन विभाग को सौंप दिया जाएगा।
सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply