सिलीगुड़ी के 46 नंबर वार्ड अंतर्गत चंपासारी मेन रोड पर बदमाशों के एक दल ने बंदूक दिखाकर एक व्यक्ति का अपहरण कर लिया। व्यक्ति का नाम प्रभाकर सिंह उर्फ दीपक है। बताया गया है कि आज सुबह करीब साढ़े छह बजे इस घटना को अंजाम दिया गया है। जानकारी के अनुसार प्रभाकर सिंह का रेगुलेटेड मार्केट में गद्दी है। वहीं, प्रतिदिन की तरह आज भी प्रभाकर गद्दी जाने के लिए घर से निकला था। घर से लगभग 50 मीटर की दूरी पर अपहरणकर्ताओं ने बंदूक की नोक पर प्रभाकर को एक वाहन में बिठाकर अपने साथ ले गए। इधर, अपहरण की इस घटना को एक स्थानीय महिला ने देख लिया। इसके बाद उस महिला ने प्रभाकर के परिवार वालों को इसकी जानकारी दी। अपहरण की सूचना परिवार वालों ने प्रधान नगर थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शी महिला एवं परिवार वालों का बयान दर्ज करते हुए जांच शुरू की। इस बीच पुलिस चंपासारी इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी खंगाल रही है। इस विषय में प्रभाकर की पत्नी का कहना है कि उनके पति का किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। वो एक सिधे साधे इंसान है, जिन्हें सिर्फ अपने काम से मतलब है। बेटे के अपहरण की खबर से आहत बूढ़े माता – पिता का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस प्रभाकर सिंह को सुरक्षित वापस लाने के लिए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

Leave a Reply