• Thu. Apr 2nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

70 लाख रुपये के सागवान की लकड़ी जब्त, 3 गिरफ्तार

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

बेलाकोवा रेंज के वनकर्मियों को एक और बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बेलाकोवा रेंज के वनकर्मियों ने तस्करी से पहले कंटेनर में लदे सागवान की लकड़ियां बरामद की है। साथ ही इस मामले में तीन लोगों को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के नाम स्वपन ठाकुर, मोहम्मद सद्दाम हुसैन और नंदबीर सिंह हैं। स्वपन ठाकुर कूचबिहार का, मोहम्मद सद्दाम हुसैन असम का और नंदबीर सिंह उत्तर प्रदेश का रहने वाला है।

बताया गया है कि सोमवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर बेलकोवा रेंज के रेंजर संजय दत्त के नेतृत्व में वनकर्मियों ने सिलीगुड़ी-जलपाईगुड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग पर राजगंज के सरियाम इलाके में अभियान चलाकर एक कंटेनर को रोका गया। इसके बाद तलाशी लेने के क्रम में कंटेनर से 70 लाख रुपए कीमत की सागवान की लकड़ियां बरामद की गई। जिसके बाद कंटेनर में सवार तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

वन विभाग के सूत्रों के अनुसार करीब 70 लाख रुपये की सागवान की लकड़ी बरामद की गई है। लकड़ी गुवाहाटी से कोलकाता ले जाई जा रही थी। तस्करी में इस्तेमाल होने वाला एक चार पहिया वाहन भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार लोगों को मंगलवार को जलपाईगुड़ी अदालत में पेश किया जायेगा। पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *