बुधवार को किशनगंज जिले के पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार (IPS) ने कुर्लीकोट थाना एवं गलगलिया थाना में जनता दरबार का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने आम नागरिकों की समस्याएं सुनीं और उनके सुझाव प्राप्त किए। एसपी ने सभी पुलिस पदाधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जिले में जीरो टॉलरेंस नीति के तहत काम किया जाएगा और किसी भी सेवा के लिए किसी भी प्रकार का पैसा लेना या देना पूरी तरह प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि चाहे चरित्र प्रमाण पत्र बनवाना हो, पासपोर्ट वेरिफिकेशन कराना हो या किसी अन्य पुलिस प्रक्रिया से जुड़ा मामला हो, यदि कोई अधिकारी या कर्मचारी पैसे की मांग करता है तो लोग सीधे उन्हें सूचित करें, ऐसे कर्मियों पर विभागीय कार्रवाई के साथ जेल भेजने तक की कार्रवाई की जाएगी।
एसपी संतोष कुमार ने जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के बीच बेहतर समन्वय से ही सुरक्षित और मजबूत व्यवस्था बनाई जा सकती है। उन्होंने “संवेदी पुलिस, सशक्त समाज” का संदेश देते हुए कहा कि नशा कारोबारियों, लॉटरी कारोबारियों और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी क्रम में पुलिस द्वारा जन सुनवाई सह पुलिस–पब्लिक संवाद गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें एसपी स्वयं मौजूद रहे और लोगों से सीधे संवाद किया।
कार्यक्रम के दौरान एसपी ने अभिभावकों से विशेष अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें। उन्होंने कहा कि बच्चों के पास मोबाइल, अच्छे कपड़े और खर्च के पैसे कहां से आ रहे हैं, इस पर ध्यान देना जरूरी है, क्योंकि आज के समय में बच्चे साइबर ठगी और वीडियो कॉल के जरिए होने वाली धोखाधड़ी का शिकार बन रहे हैं। यदि किसी को कोई संदिग्ध साइबर कॉल आए तो तुरंत स्थानीय थाना को सूचना देने की बात कही।
उन्होंने आगे कहा कि मेहनत की कमाई ही सच्ची कमाई होती है, जबकि साइबर ठगी से मिलने वाला पैसा व्यक्ति को अपराध की राह पर ले जाता है। कुछ गिरोह बच्चों को लालच देकर बाहर ले जाते हैं और उनसे साइबर फ्रॉड कराते हैं। सरकारी योजनाओं का झांसा देकर भी लोगों से ठगी की जा रही है, इसलिए सभी को सतर्क रहने की जरूरत है।
एसपी ने जिले की गंगा-जमुनी तहजीब को बनाए रखने पर जोर देते हुए कहा कि सभी लोग आपसी भाईचारे के साथ पर्व-त्योहार मनाएं। साथ ही उन्होंने सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों से घर से निकलते समय हेलमेट पहनने और अच्छी गुणवत्ता का हेलमेट खरीदने की अपील की।
इस मौके पर उन्होंने थाना अध्यक्षों को निर्देश दिया कि थाना परिसरों की साफ-सफाई बनाए रखें और आम जनता की हर समस्या को गंभीरता से सुनें। उन्होंने कहा कि पुलिस जनता की सेवा के लिए है और जनता का सहयोग मिलने से पुलिस व्यवस्था और मजबूत होती है। कानून सबके लिए समान है। हाल ही में कानून में हुए बदलावों की जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी गलती पर मारपीट न करें, बल्कि पुलिस को सूचना दें। संदेह की स्थिति में लोग पुलिस के साथ सहयोग कर सकते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि किशनगंज पुलिस पारदर्शिता के साथ कार्य कर रही है।
कार्यक्रम के अंत में एसपी ने लोगों की जनसमस्याएं सुनीं और मौके पर ही एक मामले का निष्पादन भी कराया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों के साथ बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे। मौके पर एसडीपीओ मंगलेश सिंह, सर्किल इंस्पेक्टर पंकज पंथ, कुर्लीकोट थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार, गलगलिया थानाध्यक्ष राकेश कुमार, अपर थानाध्यक्ष वेद प्रकाश निषाद सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

सारस न्यूज़ पोर्टल में बेहद कम दरों पर विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 8939000071