• Wed. Feb 4th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मवेशी तस्कर गिरफ्तार, 6 गाय बरामद।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

किशनगंज पुलिस ने कोचाधामन थाना क्षेत्र में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए मवेशी तस्करी के मामले में एक पिकअप से 6 गाय बरामद की हैं और एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई है।

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मस्तान चौक से मवेशी तस्करों द्वारा मवेशियों की तस्करी की जाने वाली है। इसी सूचना के आधार पर कोचाधामन थानाध्यक्ष के नेतृत्व में मस्तान चौक पर सघन वाहन चेकिंग की गई। इसी दौरान एक पिकअप (रजि० नं० BR11GE9540) को रोककर जांच की गई, जिसमें 6 गाय पाई गईं।

तस्कर से कागजात मांगने पर कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया। पुलिस ने पिकअप को थाना लाकर जांच की तो पाया कि मवेशियों को क्रूरतापूर्वक बांधकर रखा गया था। इस मामले में कोचाधामन थाना कांड सं० 41/26, दिनांक 24.01.2026 दर्ज कर अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *