• Sat. Feb 21st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में आदिवासी जन जागरण समिति की विरोध रैली।

सारस न्यूज, सिलीगुड़ी।

सिलीगुड़ी महकमा के नक्सलबाड़ी में आदिवासी जन जागरण समिति की ओर से असम सहित देश के विभिन्न राज्यों में आदिवासी समुदाय पर कथित शोषण और उत्पीड़न के विरोध में विरोध रैली निकाली गई। यह रैली नक्सलबाड़ी के रथखोला मोड़ से शुरू होकर नक्सलबाड़ी बाजार होते हुए आदिवासी मैदान स्थित बिरसा मुंडा की प्रतिमा के सामने समाप्त हुई। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विशेष रूप से विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया में आदिवासियों के उत्पीड़न, दस्तावेजों में नाम की त्रुटियों और कथित फर्जी अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्रों को रद्द करने जैसे मुद्दों को आवाज़ बुलंद की। इस संबंध में संगठन के अध्यक्ष रंजन चिकबड़ाइक ने कहा कि आदिवासी समुदाय के साथ अन्याय हो रहा है और कई लोगों के दस्तावेजों में नाम की गलतियों के कारण उन्हें एसआईआर में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आशंका जताई कि कई आदिवासियों के नाम सूची से काटे जा सकते हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि एसआईआर प्रक्रिया में आदिवासियों के नाम हटाए गए तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *