• Thu. Apr 16th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बिजली विभाग के कार्यालय में गुरुवार को ‘सोलर मेला’, मुफ्त बिजली योजना को लेकर उपभोक्ताओं को किया जाएगा जागरूक।

राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।

शहर के पश्चिम पाली स्थित बिजली विभाग के कार्यालय परिसर में गुरुवार को एक विशेष ‘सोलर मेला’ का आयोजन किया जाएगा। विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, किशनगंज द्वारा आयोजित इस मेले का मुख्य उद्देश्य केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के प्रति आम लोगों को जागरूक करना और उन्हें योजना का सीधा लाभ दिलाना है।

विद्युत विभाग के अधिकारियों के अनुसार, इस मेले के माध्यम से जिले के निवासियों को सौर ऊर्जा अपनाने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। इस योजना के तहत लोग अपने घरों की छतों पर सोलर पैनल लगवाकर न केवल अपना बिजली बिल शून्य कर सकते हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली का उत्पादन कर सरकार को बेच भी सकते हैं, जिससे उन्हें आर्थिक लाभ होगा।

इस योजना के तहत सौर ऊर्जा अपनाने से उपभोक्ताओं को कई स्तरों पर लाभ मिलेगा। घरेलू उपभोक्ताओं को भारी-भरकम बिजली बिलों से हमेशा के लिए मुक्ति मिल सकती है। छतों पर पैदा होने वाली अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में वापस देकर कमाई भी की जा सकती है। नवीकरणीय ऊर्जा के अधिक उपयोग से कार्बन उत्सर्जन में कमी आएगी और पर्यावरण सुरक्षित रहेगा। बिजली उत्पादन की स्थानीय व्यवस्था होने से सरकार और विभाग पर भी दबाव कम होगा और वितरण व्यवस्था भी बेहतर होगी।

पश्चिम पाली स्थित कार्यालय में आयोजित इस मेले में विभाग के तकनीकी विशेषज्ञ और पंजीकृत वेंडर मौजूद रहेंगे। यहां आने वाले उपभोक्ताओं को आवेदन की प्रक्रिया, सब्सिडी का गणित और रूफटॉप सोलर लगाने की तकनीकी जानकारी विस्तार से दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *