• Wed. Apr 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 15 अप्रैल 2026, बुधवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

🐏 मेष (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)
आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है। परिवार में छोटे-छोटे मनमुटाव हो सकते हैं, इसलिए धैर्य रखें। धन संबंधी मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा न करें। माता जी की सेहत का ध्यान रखें। जिम्मेदारियों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।

🐂 वृष (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)
आज धन लाभ के योग बन रहे हैं। किसी रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। संतान से खुशी मिलेगी। परिवार में विवाह की चर्चा से माहौल अच्छा रहेगा। कानूनी मामलों में लापरवाही न करें।

👫 मिथुन (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह)
आज का दिन मिश्रित रहेगा। कुछ लोग आपके रास्ते में बाधा डाल सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। सामाजिक या राजनीतिक कार्यक्रम में भाग लेने से मान-सम्मान बढ़ेगा।

🦀 कर्क (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)
आज अप्रत्याशित लाभ मिल सकता है। रुके हुए काम पूरे होंगे। कार्यक्षेत्र में विवाद से बचें। विद्यार्थी मेहनत से सफलता पाएंगे। परिवार में तालमेल बनाए रखें।

🦁 सिंह (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)
आज नए अवसर मिलेंगे। जल्दबाजी से बचें। जीवनसाथी के साथ संबंध बेहतर होंगे। कार्यक्षेत्र में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं, जिससे आपकी स्थिति मजबूत होगी।

🌾 कन्या (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)
आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है। अधूरे काम पूरे करने पर ध्यान दें। स्वास्थ्य विशेषकर दांत से जुड़ी समस्या हो सकती है। बिजनेस में पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं।

⚖️ तुला (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)
आज आलस्य छोड़कर आगे बढ़ें। परोपकार के कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पिताजी से किसी बात पर मतभेद हो सकता है। विवाह में आ रही बाधाएं दूर होंगी।

🦂 वृश्चिक (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)
आज सावधानी का दिन है। वाद-विवाद से बचें। जीवनसाथी से सोच-समझकर बात करें। वाहन चलाते समय सतर्क रहें। मित्रों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा।

🏹 धनु (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)
आज का दिन सामान्य रहेगा। लेन-देन से जुड़े मामले सुलझेंगे। प्रेम जीवन में मधुरता आएगी। मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

🐊 मकर (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)
आज बुद्धि और विवेक से निर्णय लें। खर्च और बचत दोनों पर ध्यान दें। घर में मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी से संबंध बेहतर होंगे। व्यापार में लाभ संभव है।

🏺 कुंभ (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)
आज दिन की शुरुआत थोड़ी कमजोर रहेगी। काम में बाधाएं आ सकती हैं। आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए सही योजना बनाएं। यात्रा के योग बन रहे हैं।

🐟 मीन (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)
आज सोच-समझकर निर्णय लें। सेहत का ध्यान रखें। पैतृक संपत्ति के विवाद सुलझ सकते हैं। राजनीति से जुड़े लोगों को लाभ मिलेगा। घर में धार्मिक आयोजन संभव है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *