राहुल कुमार, सारस न्यूज़, किशनगंज।
दिघलबैंक प्रखंड के तुलसिया पुराना बाजार में यामाहा बाइक के नए शोरूम का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने फीता काटकर नए शोरूम का उद्घाटन किया।
शोरूम के उद्घाटन के बाद पूर्व विधायक मास्टर मुजाहिद आलम ने कहा कि इस नए प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र के युवाओं और यामाहा बाइक प्रेमियों को अब बाइक खरीदने के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि अब लोगों को अपने ही क्षेत्र में यामाहा कंपनी की आधुनिक और आकर्षक बाइक उपलब्ध हो सकेगी, जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी।
शोरूम के प्रोपराइटर महताब अहमद उर्फ सोना भाई ने बताया कि ग्राहकों को यहां यामाहा के सभी लोकप्रिय मॉडलों की बाइक, आसान फाइनेंस सुविधा तथा बेहतर सर्विसिंग की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि उनका उद्देश्य ग्राहकों को बेहतर सेवा और भरोसेमंद खरीदारी का अनुभव देना है।
