मंगलवार को नगर के नेताजी सुभाष मार्केट परिसर में अंबेडकर विचार मंच, ठाकुरगंज के तत्वावधान में भारतीय संविधान के निर्माता, सामाजिक न्याय और समानता के महान प्रवर्तक भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर और पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि देने के साथ हुई। उपस्थित लोगों ने उनके विचारों को याद करते हुए समाज में समानता, भाईचारा और न्याय की भावना को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य अधिवक्ता शिशिर कुमार दास ने अपने संबोधन में शिक्षा के महत्व पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब का संदेश “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” आज भी उतना ही प्रासंगिक है। उन्होंने वर्तमान समय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर भी चिंता व्यक्त करते हुए युवाओं से जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की।
मुख्य पार्षद सिकंदर पटेल ने अपने वक्तव्य में कहा कि डॉ. अंबेडकर ने अपने संघर्ष और दूरदर्शिता से देश को एक मजबूत संविधान दिया, जिसने हर वर्ग को समान अधिकार और सम्मान प्रदान किया। उन्होंने कहा कि बाबा साहेब के विचार आज भी लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत करने में मार्गदर्शन देते हैं।
भाजपा जिला उपाध्यक्ष बिजली प्रसाद सिंह ने कहा कि बाबा साहेब ने दलित, शोषित और वंचित समाज के अधिकारों के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। उनके आदर्शों को अपनाकर ही समाज में वास्तविक समानता स्थापित की जा सकती है।
जिला परिषद सदस्य प्रतिनिधि अहमद हुसैन ने कहा कि डॉ. अंबेडकर का जीवन संघर्ष, प्रेरणा और शिक्षा का प्रतीक है। उन्होंने शिक्षा को समाज की उन्नति का सबसे बड़ा साधन बताया और सभी को उनके बताए मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।
वहीं अधिवक्ता एवं सामाजिक कार्यकर्ता कौशल किशोर यादव ने कहा कि बाबा साहेब का सपना एक ऐसे भारत का था जहां सभी नागरिकों को समान अधिकार और सम्मान मिले। उनके विचारों को आत्मसात कर ही हम एक समतामूलक समाज का निर्माण कर सकते हैं।
कार्यक्रम में जदयू के युवा प्रदेश महासचिव प्रशांत पटेल, भाजपा युवा नेता गौरव गुप्ता, नियाज़ हॉस्पिटल के निदेशक डॉ. आसिफ सईद, प्रो. दिलीप यादव, वार्ड पार्षद दिलीप सिंह, चुरली के सरपंच राजीव पासवान, सखुआडाली के सरपंच नासिर अहमद, नगर भाजपा अध्यक्ष अतुल सिंह, भातगांव के पूर्व मुखिया बुधन पासवान, पूर्व वार्ड पार्षद अनिल महाराज, रीना कर्मकार, शिवानी चौधरी, मीरा चौधरी, दिलीप बासफोर, स्वरूप गांगुली, जय शंकर भारती, मो. निजामुद्दीन सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम का संचालन मुरारी साह ने किया। आयोजन को सफल बनाने में मनोज पासवान, अमरजीत चौधरी, प्रमोद राम, शिवा पासवान, राजू राम, अलबेला पासवान समेत मंच के अन्य सदस्यों की अहम भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के आदर्शों को आगे बढ़ाने और समाज में समानता एवं न्याय की स्थापना के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।
सारस न्यूज़, किशनगंज।

सारस न्यूज़ पोर्टल में बेहद कम दरों पर विज्ञापन के लिए संपर्क करे- 8939000071