• Wed. Apr 15th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

फांसीदेवा से भाजपा का जितना तय: दुर्गा मुर्मू।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

-डांगुजोत इलाके को तोड़ने को ले डर पैदा कर रही टीएमसी नेता व कार्यकर्ता
-लक्ष्मी भंडार, युवा साथी समेत कोई भी योजना नहीं होगा बंद

नक्सलबाड़ी: भाजपा के फांसीदेवा विधानसभा क्षेत्र के विधायक व उम्मीदवार दुर्गा मुर्मू ने बिन्नाबाड़ी ग्राम पंचायत के डांगुजोत समेत विभिन्न इलाकों में चुनाव प्रचार किया। इस दौरान उन्होंने लोगों से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया। इस दौरान उन्होंने बातचीत में कहा कि तृणमूल नेता व कार्यकर्ता डांगुजोत इलाके के लोगों को डरा रही है कि भाजपा सरकार सत्ता में आने से उनके घर को तोड़ दिया जाएगा। जबकि ऐसा कुछ नहीं होने वाला है। तृणमूल अपना वोट बैंक के लिए भोलेभाले जनता को डरा रही है। लेकिन जनता उसके झांसे में नहीं आएगी और एक बार फिर मुझे मौका देगी। फांसीदेवा से भाजपा का जितना तय है। उन्होंने एक और सवाल पूछे जाने पर कहा कि लक्ष्मी भंडार, युवा साथी समेत कोई भी योजना बंद नहीं होगा। जबकि लक्ष्मी भंडार को और बढ़ाकर 3, 000रूपये कर दिया जाएगा। आगे उन्होंने कहा बंगाल की जनता सत्ता परिवर्तन का मन बना चुकी है और विधानसभा चुनाव में भाजपा पूर्ण बहुमत से अपनी सरकार बनाने जा रही है और तृणमूल कांग्रेस का सफाया हो जायेगा। उन्होंने कहा कि बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी व तृणमूल काग्रेस को सत्ता से जाने का वक्त अब आ गया है। उन्होंने कहा भाजपा सरकार के कारण देश के सभी राज्य काफी तेजी से विकसित हो रहे हैं। इसके बावजूद बंगाल में तृणमूल कांग्रेस द्वारा भाजपा को बदनाम करने में जुटी हुई है। उन्होंने कहा बंगाल में अब भाजपा की लहर तेज हो गई है।उन्होंने कहा कि बंगाल की जनता भाजपा की सरकार बनाने के लिए अपना पूरा मन बना चुकी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *