राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (NDMA), नई दिल्ली के निर्देशानुसार भूकंप परिदृश्य पर प्रस्तावित मॉक ड्रिल की तैयारियों और आपसी समन्वय को लेकर समाहरणालय स्थित महानंदा सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता, जिला आपदा प्रबंधन द्वारा की गई।
बैठक में सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी श्री आदित्य कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर बिहार के जिलों में संभावित भूकंप जोखिम को ध्यान में रखते हुए 26 फरवरी 2026 को प्रातः 08:03 बजे 8.0 मैग्नीट्यूड के काल्पनिक भूकंप परिदृश्य के आधार पर मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस अभ्यास के माध्यम से व्यापक क्षति की संभावित परिस्थितियों में विभिन्न विभागों की तत्परता और प्रतिक्रिया क्षमता का परीक्षण किया जाएगा।
अभ्यास के दौरान सरकारी एवं निजी भवनों को संभावित नुकसान, भवनों में दरारें, भूस्खलन, आगजनी, आवासीय एवं मार्केट कॉम्प्लेक्स से सुरक्षित निकासी, घायलों के उपचार एवं अस्पतालों पर बढ़ते दबाव जैसी स्थितियों से निपटने की रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही प्लांड स्टेजिंग एरिया, राहत शिविर और अन्य IRS (Incident Response System) इंफ्रास्ट्रक्चर को त्वरित रूप से सक्रिय करने पर बल दिया गया।
बैठक में बताया गया कि SEOC/DEOC द्वारा समग्र स्थिति की निगरानी की जाएगी तथा आवश्यकता अनुसार इंसिडेंट कमांड पोस्ट का गठन किया जाएगा। मॉक ड्रिल की मॉनिटरिंग पटना और दिल्ली दोनों स्तरों से की जाएगी।
जिले में मॉक ड्रिल हेतु विभिन्न स्थलों का चयन किया गया है, जिनमें जिला पदाधिकारी कार्यालय, गर्ल्स हाई स्कूल, असफाकउल्लाह खान स्टेडियम, खगड़ा स्थित सम्राट अशोक भवन, सदर अस्पताल एवं सार्वजनिक मार्केट कॉम्प्लेक्स प्रमुख हैं। अभ्यास की सफलता के लिए एंबुलेंस, अग्निशमन वाहन, पुलिस बल, SSB, SDRF, होम गार्ड आदि की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार प्रातः 08:00 बजे IRS को सक्रिय किया जाएगा। 08:20 बजे भूकंप अलर्ट जारी कर त्वरित प्रतिक्रिया एवं बिजनेस कंटिन्यूटी की जांच होगी। 08:30 से 08:50 बजे तक वायरलेस कम्युनिकेशन के माध्यम से सिचुएशनल अपडेट लिया जाएगा। 08:50 से 09:40 बजे तक सामुदायिक प्रतिक्रिया एवं लाइव स्ट्रीमिंग की जाएगी। इसके पश्चात चयनित सिमुलेशन साइट्स पर राहत एवं बचाव कार्य संचालित होंगे। 10:30 से 12:10 बजे तक NDMA टीम द्वारा निरीक्षण एवं 12:15 बजे डीब्रीफिंग सत्र आयोजित किया जाएगा।
अपर समाहर्ता, जिला आपदा प्रबंधन ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्धारित समय पर सतर्क रहने, अलर्ट जारी होने के बाद त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने तथा सेटेलाइट फोन के माध्यम से संचार व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए। सभी स्थलों पर वीडियोग्राफी एवं विभागीय पहचान हेतु रंगीन रिबन के उपयोग पर भी जोर दिया गया।
बैठक में विभिन्न विभागों—SDRF, SSB, स्वास्थ्य, विद्युत, अग्निशमन, वन, परिवहन, सिविल डिफेंस, स्काउट-गाइड, रेडक्रॉस आदि—की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर सहमति बनी। साथ ही माननीय गृह मंत्री, भारत सरकार के संभावित आगमन की सूचना भी साझा की गई।
बैठक में जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री जफर आलम सहित भवन निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, SSB एवं अन्य विभागों के पदाधिकारी उपस्थित थे।
सारस न्यूज, किशनगंज।