• Sun. Mar 1st, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

आज का राशिफल, 1 मार्च 2026, रविवार।

सारस न्यूज, वेब डेस्क।

मेष राशि (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)

आज आपका दिन तेज़ी से आगे बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं, जिन्हें आप आत्मविश्वास से निभाएंगे। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। अधूरे कार्य पूरे करने का अवसर मिलेगा। परिवार में शुभ कार्यक्रम की चर्चा हो सकती है।

वृष राशि (ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो)

आज आलस्य छोड़कर सक्रिय रहना जरूरी होगा। नौकरी या व्यवसाय में जिम्मेदारियां बढ़ सकती हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें, छोटी बात विवाद बन सकती है। घर की साज-सज्जा या मरम्मत का विचार बनेगा। आर्थिक मामलों में सतर्क रहें।

मिथुन राशि (का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, हा)

नए काम की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल है। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। किसी पुराने मित्र से बातचीत मन प्रसन्न करेगी। वाहन से संबंधित खर्च संभव है। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें, दूसरों की बातों से विचलित न हों।

कर्क राशि (ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)

सेवा और परोपकार की भावना बढ़ेगी। परिवार के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा। पुराना लेन-देन सुलझ सकता है। यात्रा करते समय सावधानी रखें। धैर्य और संयम से काम लेने पर सफलता मिलेगी।

सिंह राशि (मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे)

दिन सकारात्मक रहेगा। कार्यक्षेत्र में हल्की नोकझोंक हो सकती है, लेकिन आप स्थिति संभाल लेंगे। पिता या वरिष्ठ का सहयोग मिलेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। धन संबंधी मामलों में सोच-समझकर निर्णय लें।

कन्या राशि (टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो)

आज खुशखबरी मिल सकती है। व्यवसाय में लाभ के संकेत हैं। अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। परिवार में सुखद वातावरण रहेगा।

तुला राशि (रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते)

हर कदम सोच-समझकर उठाएं। पुराने अनुभवों से सीख मिलेगी। यात्रा में सावधानी रखें। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में सुधार के संकेत हैं।

वृश्चिक राशि (तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू)

प्रगति के अवसर मिलेंगे। परिवार के बड़ों का सम्मान करें। संपत्ति से जुड़े मामलों में धैर्य रखें। संतान की पढ़ाई या करियर को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं।

धनु राशि (ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे)

समझदारी से फैसले लें। घर में मेहमानों का आगमन संभव है. खर्चों पर नियंत्रण रखें। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को शुभ संकेत मिल सकते हैं।

मकर राशि (भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी)

दिन लाभकारी रहेगा। निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार में नए मेहमान के आने की खुशखबरी मिल सकती है। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा।

कुंभ राशि (गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा)

ऊर्जा और उत्साह बना रहेगा। सामाजिक या राजनीतिक कार्यों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। संतान से जुड़ी चिंता दूर होगी। व्यवसाय में हल्के उतार-चढ़ाव रहेंगे।

मीन राशि (दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची)

आज आनंदमय दिन रहेगा। परिवार में पुराने मतभेद दूर होंगे। घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। विद्यार्थियों को शिक्षा में सफलता मिलेगी। सेहत का विशेष ध्यान रखें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *