सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।
नक्सलबाड़ी: जागृति स्पोर्टिंग क्लब बागडोगरा तथा उत्तर बंग सेवा भारती द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में कुल 45 यूनिट रक्त संग्रह किया गया, जिसे सिलीगुड़ी तराई लायंस ब्लड बैंक को प्रदान किया गया। रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को जागृति स्पोर्टिंग क्लब एवं उत्तर बंग सेवा भारती की ओर से सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर क्लब के सदस्य कमलेश दुबे, रामदीश राय, रामाधार ठाकुर, मदन खरवार, समाजसेवी मनोज चक्रवर्ती, पंचायत समिति सदस्य पद्ममा दे राय, पंचायत सदस्य रीना महतो, समाजसेवी भोला गुहा तथा अमित घोष उपस्थित रहे। अपर बागडोगरा के प्रधान संजीव सिन्हा और उपप्रधान संजीत महतो भी इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
क्लब के सचिव अंबुज कुमार राय और अध्यक्ष राकेश दुबे ने बताया कि नारी दिवस के अवसर पर जागृति स्पोर्टिंग क्लब द्वारा रक्त की कमी को देखते हुए इस रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
