• Tue. Mar 10th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

एसएसबी ने नेपाल प्रहरी के साथ मनाया महिला दिवस।

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: 8वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के निर्देशानुसार पशुपति फाटक कम्युनिटी हॉल में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान पड़ोसी देश नेपाल की नेपाल प्रहरी की महिला पुलिस कर्मी, मैती नेपाल एनजीओ, बंगाल पुलिस की महिला पुलिस कर्मी, एसएसबी की महिला जवान तथा स्थानीय ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं की गरिमामय उपस्थिति रही।

मौके पर मौजूद सहायक कमांडेंट इतिशा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस दिवस का मुख्य उद्देश्य समाज में महिलाओं की उपलब्धियों का सम्मान करना तथा विभिन्न क्षेत्रों में उनके महत्वपूर्ण योगदान को पहचान प्रदान करना है।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी महिलाओं एवं स्थानीय ग्रामीणों द्वारा इस आयोजन की सराहना की गई। अंत में सहायक कमांडेंट सिकंदर कुमार ने उपस्थित मित्र राष्ट्र नेपाल के पुलिस कर्मियों, महिला कर्मियों तथा सभी ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *