चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कार से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद।

Mar 8, 2026

राहुल कुमार, सारस न्यूज, किशनगंज।

किशनगंज जिले में शराब तस्करों और पियक्कड़ों के विरुद्ध उत्पाद विभाग का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। इसी क्रम में उत्पाद विभाग के सहायक अवर निरीक्षक मुकेश कुमार दास और सहायक अवर निरीक्षक अभिमन्यु कुमार सिंह ने अपने दल-बल के साथ किशनगंज जिले की गलगलिया चेक पोस्ट पर विशेष जांच अभियान चलाया। इस दौरान विभाग को एक बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने एक कार से 105 लीटर विदेशी शराब बरामद की और वाहन को जब्त कर लिया। साथ ही शराब तस्कर राम कुमार यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।

उत्पाद विभाग द्वारा आगे की कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार तस्कर का सदर अस्पताल में स्वास्थ्य जांच कराकर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *