चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

विधानसभा चुनाव पर कब्जा जमाने के लिए कांग्रेस ने भी कसी कमर।

Mar 11, 2026

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जहां भाजपा व तृणमूल के कार्यकर्ताओं ने अभी से ही चुनाव में कब्जा जमाने के लिए अपनी कमर कस ली है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भी चुनाव में अपनी जीत सुनिश्चित करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में बुधवार को गोसाईपुर में कांग्रेस का एक नया पार्टी कार्यालय खोला गया। इसका उद्घाटन कांग्रेस के दार्जिलिंग जिला अध्यक्ष सुबीन भौमिक ने किया।

इस मौके पर जिला कांग्रेस के वर्किंग अध्यक्ष अमिताभ सरकार, अंचल अध्यक्ष कल्याण सिंह समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।

अमिताभ सरकार ने बताया कि करीब 50 साल से कांग्रेस सत्ता में नहीं रहने के बावजूद आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए गोसाईपुर अंचल में नया कार्यालय खोला गया है, जिसका बुधवार को उद्घाटन किया गया। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर विचार-विमर्श के लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ एक बैठक भी की गई।

उन्होंने बताया कि यह बैठक संगठन को मजबूत करने और चुनावी रणनीति पर चर्चा करने के उद्देश्य से आयोजित की गई थी। साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में केवल भ्रष्टाचार कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की सरकार जाति, धर्म और वर्ग के आधार पर लोगों को आपस में लड़ाने का काम कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *