चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला पर शादी समारोह में फायरिंग, बाल-बाल बचे।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

जम्मू में एक शादी समारोह के दौरान अचानक हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। इस घटना के वक्त जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला भी समारोह में मौजूद थे। अचानक चली गोली से अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि राहत की बात यह रही कि वह इस घटना में पूरी तरह सुरक्षित रहे और किसी तरह की चोट नहीं आई।

बताया जा रहा है कि उस समय जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी उनके साथ मौजूद थे। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में कुछ समय के लिए डर और भगदड़ की स्थिति बन गई।

सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार हमलावर की पहचान कमल सिंह जामवाल के रूप में हुई है, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की गहन जांच की जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि फायरिंग के पीछे की असली वजह क्या थी।

घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने इलाके में सतर्कता बढ़ा दी है और पूरे मामले की जांच जारी है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *