चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

नक्सलबाड़ी में मादक पदार्थ के साथ महिला गिरफ्तार।

Mar 12, 2026

सारस न्यूज़, सिलीगुड़ी।

नक्सलबाड़ी: दार्जिलिंग जिला पुलिस के अधीन नक्सलबाड़ी थाना की पुलिस ने बुधवार देर रात ब्राउन शुगर की तस्करी से पहले ही 70 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपित महिला का नाम स्वप्ना बेगम (27) है। वह नक्सलबाड़ी थाना क्षेत्र के खालबस्ती इलाके की निवासी है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार आरोपित महिला पानीटंकी से ब्राउन शुगर लेकर अपने घर जा रही थी। लेकिन इससे पहले ही नक्सलबाड़ी थाना के एसआई पिनाकी दास समेत अन्य पुलिसकर्मियों के नेतृत्व में पुलिस ने थाना क्षेत्र के प्रेमनगर इलाके में संदिग्ध महिला को हिरासत में ले लिया।

तलाशी लेने के दौरान उसके पास से 70 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की गई। इसके बाद पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत महिला को गिरफ्तार कर नक्सलबाड़ी थाना ले गई।

गुरुवार को आरोपित महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। इस संबंध में दार्जिलिंग जिले के ग्रामीण एसडीपीओ सौम्याजीत राय ने बताया कि मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ पुलिस लगातार अभियान चला रही है और कार्रवाई करते हुए मादक तस्करों को गिरफ्तार भी किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *