• Wed. Apr 22nd, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

सूरत स्पेशल ट्रेन विवाद: मजदूर हो तो ट्रेन नहीं, वोटर हो तो VIP सेवा।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

गुजरात के सूरत में स्पेशल ट्रेन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे दावों के अनुसार, एक विशेष ट्रेन के जरिए पश्चिम बंगाल के मतदाताओं को वोट डालने के लिए भेजा गया, जिससे राजनीतिक माहौल गरमा गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक, यह भी आरोप लगाया जा रहा है कि एक दिन पहले इसी रेलवे स्टेशन पर अपने घर जाने पहुंचे मजदूरों के साथ सख्ती बरती गई थी। बताया जा रहा है कि ये मजदूर उत्तर प्रदेश और बिहार के रहने वाले थे और उन्हें ट्रेन पकड़ने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

इस मामले को लेकर अब आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है। कुछ राजनीतिक दलों ने इसे दोहरा मापदंड बताते हुए सवाल उठाए हैं। वहीं दूसरी ओर, इस संबंध में प्रशासन या रेलवे की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

फिलहाल, वायरल हो रहे इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। मामले को लेकर स्थिति स्पष्ट होने का इंतजार किया जा रहा है।


By Hasrat

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *