चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

शराबबंदी को चुनौती! घोड़े पर तस्करी का खेल बेनकाब, बेतिया में 21 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार।

सारस न्यूज़, वेब डेस्क।

बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बावजूद तस्कर लगातार नए-नए तरीके अपनाकर अवैध शराब की सप्लाई कर रहे हैं। पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां तस्करों ने शराब ढोने के लिए घोड़े का इस्तेमाल किया।जानकारी के अनुसार, नौतन थाना क्षेत्र के बन्हौरा रोड पर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान एक घोड़े पर लदी विदेशी शराब बरामद की गई। जांच में सामने आया कि तस्कर उत्तर प्रदेश से गंडक नदी के रास्ते घोड़े के जरिए शराब बिहार में पहुंचा रहे थे, ताकि पुलिस की नजर से बचा जा सके।पुलिस ने मौके से कुल 121 बोतल (प्रत्येक 180 एमएल) विदेशी शराब जब्त की, जिसकी कुल मात्रा लगभग 21 लीटर बताई जा रही है। इस कार्रवाई में बन्हौरा निवासी आरोपी रवि कुमार को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, तस्कर अब ऐसे इलाकों और साधनों का इस्तेमाल कर रहे हैं जहां निगरानी कम होती है, जैसे दियारा क्षेत्र और नदी के किनारे के रास्ते। घोड़े का उपयोग भी इसी रणनीति का हिस्सा था, जिससे चेकपोस्ट और मुख्य सड़कों से बचा जा सके।फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे नेटवर्क की जांच शुरू कर दी है। इस अनोखे तरीके से की जा रही तस्करी ने इलाके में चर्चा का विषय बना दिया है, वहीं पुलिस अब इस तरह के नए तरीकों पर खास नजर बनाए हुए है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *