• Fri. Mar 6th, 2026

Saaras News - सारस न्यूज़ - चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

बहादुरगंज टेढ़ागाछ मार्ग पर टेंपो पलटने से सात लोग गंभीर रूप से हुए जख्मी, सभी इलाजरत

विजय गुप्ता, सारस न्यूज, किशनगंज।

टेढ़ागाछ प्रखंड के मटियारी पंचायत स्थित बहादुरगंज टेढ़ागाछ मार्ग पर टेंपो पलटने से सात लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टेढागाछ लाया गया। जानकारी के अनुसार  टेंपो अनियंत्रित होने के कारण पलट गया जिसमें सवार तीन महिला, तीन बच्चे एवं चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों के अनुसार मटियारी से टेढ़ागाछ की ओर टेंपो आ रही थी तभी टेंपो अनियंत्रित होकर रोड से निचे पलट गया। मौके पर पहुंची टेढ़ागाछ पुलिस ने बताया कि सभी जख्मी लोग अररिया जिले के धरमगंज गांव के रहने वाले हैं। बातचीत में घायलों ने बताया कि  सभी एक शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। तभी उनके साथ यह दुर्घटना हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *