चुन - चुन के हर खबर, ताकि आप न रहें बेखबर

मौसम विभाग की पुनः चेतावनी: अगले 3 घंटों में कई जिलों में आंधी-बारिश और तेज हवाओं की संभावना।

सारस न्यूज़, किशनगंज।

मौसम विभाग ने एक बार फिर चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 3 घंटों के दौरान बिहार के कई जिलों में मौसम अचानक बिगड़ सकता है। विभाग के अनुसार अररिया, कटिहार, किशनगंज, मधेपुरा, पूर्णिया, सहरसा और सुपौल के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

इसके साथ ही 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मौसम विभाग ने यह भी आशंका जताई है कि इन क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ बिजली कड़कने की प्रबल संभावना बनी हुई है।

प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। खुले स्थानों पर जाने से बचें और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थान पर ही रहें। खासकर पेड़ों, बिजली के खंभों और खुले मैदानों से दूरी बनाए रखने की सलाह दी गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *